सेंसेक्स में गिरावट का रुख
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'सेंसेक्स' बढ़त के साथ 15,284.23 पर खुला। सेंसेक्स पिछली बार 15,411.63 पर बंद हुआ था। कारोबार शुरू होने के फौरन बाद ही यह 1.66 प्रतिशत या 255.6 अंक फिसल गया और यह 15,156.03 पर कारोबार कर रहा था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक 'निफ्टी' में भी गिरावट का रुख देखा गया और यह 1.78 प्रतिशत के नुकसान के साथ 4498.35 पर कारोबार कर रहा था।
बीएसई का मिडकैप सूचकांक भी 1.56 प्रतिशत नीचे और बीएसई का स्मॉलकैप सूचकांक 1.18 प्रतिशत नीचे कारोबार कर रहा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications