पहली पत्नी ने शादी के तंबू में आग लगाई, 41 की मौत
कुवैत टाइम्स ने अपनी वेबसाइट पर खबर दी है कि कुछ नौकरानियों द्वारा दावा किए जाने के बाद कि उन्होंने उस महिला को शनिवार की रात शादी के तंबू में आग लागते हुए देखा था, उस संदिग्ध महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस अग्निकांड में दूल्हन बेदाग बच निकलने में सफल हो गई, लेकिन उसकी मां और उसकी बहन की जलने से मौत हो गई।
इस बीच प्रधानमंत्री आमिर शेख सबाह अल-अहमद अल-सबाह के कार्यालय की ओर से रविवार को कहा गया कि जाहरा अग्निकांड में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करने के लिए वह पवित्र रमजान महीने के अवसर पर लोगों से शुभकामनाएं नहीं स्वीकार करेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications