शाहरुख दो घंटे तक पूछताछ का क्या मतलब है : चिदम्बरम
चिदम्बरम ने पत्रकारों से चर्चा में कहा, "पूछताछ के लिए दो घंटे बहुत होते हैं। पूछताछ 10 मिनट या फिर 20 मिनट होती है। लेकिन यह समझ में नहीं आता है कि कैसे उनसे दो घंटे तक पूछताछ की जा सकती है। उन्होंने आवश्यकता से अधिक समय तक पूछताछ की।"
उन्होंने कहा, "सुरक्षा अधिकारियों ने शाहरुख को फोन भी दो घंटे बाद ही करने दिया। पहले 15 मिनट में उन्हें फोन करने को दे दिया जाता तो यह विवाद ही नहीं होता।"
इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल ने कहा, "हम इस मामले को उच्च स्तर तक उठाएंगे और अमेरिका से बातचीत करेंगे। राष्ट्रीयता और धर्म के नाम पर इस प्रकार का व्यवहार नहीं होना चाहिए। हम इसे स्वीकार नहीं करेंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications