तीन महीने में महंगाई कम नहीं हुई तो आंदोलन : राजनाथ
आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पार्टी नेताओं ने विभिन्न राज्यों में अलग-अलग स्थानों पर राष्ट्रव्यापी धरना प्र्दशन आयोजित किया। दिल्ली में जंतर मंतर पर आयोजित धरना प्रदर्शन के ऐसे ही एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजनाथ ने कहा, "आज का धरना प्रदर्शन तो सिर्फ सांकेतिक है। अगले तीन महीने के अंदर यदि महंगाई को काबू करने में सरकार विफल होती है हमारी पार्टी के कार्यकर्ता राष्ट्रव्यापी जेल भरो आंदोलन करेंगे।"
उन्होंने कहा कि महंगाई से आम आदमी त्रस्त है। गरीब की थाली से दाल-रोटी भी गायब हो गया है। महंगाई पर केंद्र सरकार का कोई स्पष्ट दृष्टिकोण नहीं है जिसका खामियाजा आम आदमी को भुगतना पड़ रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications