ईरान ने फ्रांसीसी महिला को रिहा किया
पेरिस, 17 अगस्त (आईएएनएस)। ईरान ने रविवार को फ्रांस की एक नागरिक को रिहा कर दिया और फिलहाल वह फ्रांसीसी दूतावास में है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक फ्रांस के राष्ट्रपति निकोलस सरकोजी ने क्लोटिल्डे रेस नाम की अपने देश की नागरिक को फोन किया। रेस पिछले छह महीने से ईरान की हिरासत में थीं। सरकोजी ने कहा कि उनकी सेहत ठीक है।
यह अभी स्पष्ट नहीं किया गया है कि ईरान ने कितनी राशि के मुचलके पर रेस को रिहा किया है। उन्हें एक जुलाई को तेहरान हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था।
रेस के पिता रेमी रेस ने कहा, "हम बहुत खुश हैं। अब हम अपनी बेटी से बात कर सकते हैं। उसकी रिहाई एक बड़ा कदम है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications