जापान में भूकंप के तेज झटके
टोक्यो, 17 अगस्त (आईएएनएस)। जापान के मियाको प्रायद्वीप में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। इसमें अब तक किसी भी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.8 मापी गई है। जापान मौसम विभाग एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र इशिगाी प्रायद्वीप के निकट समुद्र की सतह से 10 किलोमीटर गहराई पर था।
उधर, प्रधानमंत्री कार्यालय की देखरेख में भूकंप से निपटने के लिए एक आपात कार्रवाई बल का गठन किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications