पाकिस्तान में विस्फोट, 12 की मौत (लीड-1)
इस्लामाबाद, 17 अगस्त (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पश्चिमोत्तर सीमांत प्रांत के चारसाड्डा जिले में एक पेट्रोल पंप पर हुए बम विस्फोट में कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह बम पेशावर से करीब 30 किलोमीटर दूर चारसाड्डा जिले के शाबकादर इलाके में एक पेट्रोल पंप के पास खड़े एक ट्रक में रखा गया था।
पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने इस हमले पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि सरकार इस तरह की कार्रवाई से विचलित नहीं होगी और आतंकियों के सफाए तक उनके खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।
जिले के एक अधिकारी ने बताया कि महिलाओं और बच्चों सहित 12 अन्य लोग विस्फोट में घायल भी हुए हैं। घायलों को पेशावर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अधिकारी ने कहा कि घायलों में ज्यादातर की हालत चिंताजनक है। इस बीच सुरक्षा बलों ने घटना की जांच के लिए इलाके को घेर लिया है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा है कि सभी पीड़ित आम नागरिक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications