स्टालिन ने की आव्रजन नियंत्रक मापदंडों को कड़ा बनाने की वकालत
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को हुई सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों की बैठक में स्टालिन ने कहा, "आव्रजन नियंत्रक मानदंडों को सख्त बनाया जाना चाहिए। इसके तहत विदेशों से आने वाले पर्यटकों के फोटो और फिंगर प्रिंटिंग लेकर इसे वेब आधरित सूचना तंत्र के तहत राज्यों के खुफिया विभाग को उपलब्ध कराया जाना चाहिए।"
इस अवसर पर स्टालिन ने केंद्र सरकार के पास लंबित प्रदेश सरकार की मांगों की ओर भी प्रधानमंत्री का ध्यान आकृष्ट किया। उन्होंने तटीय इलाकों की सुरक्षा पुख्ता करने, आंतरिक सुरक्षा से जुड़े मसलों पर आम डेटाबेस तैयार करने और आतंकवाद विरोधी अभियानों के लिए आवश्यक हथियारों की खरीददारी में केंद्रीय मदद की लंबित मांगों का उल्लेख किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications