जापानी अर्थव्यवस्था में 5 तिमाही के बाद दिखी वृद्धि
टोक्यो, 17 अगस्त (आईएएनएस)। जापान की अर्थव्यवस्था में पांच तिमाही बाद पहली बार वृद्धि देखने को मिली है। चालू वित्तीय वर्ष की दूसरी तिमाही में जापानी अर्थव्यस्था में 3.7 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई।
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक यह वृद्धि बेहद अहम है क्योंकि पहली तिमाही के दौरान सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 11.7 प्रतिशत की गिरावट देखी गई थी।
इस वृद्धि की वजह से जापानी अर्थव्यवस्था को लेकर भले ही सकारात्मक संकेत मिले हों लेकिन निजी क्षेत्र की ओर से निवेश में अभी उत्साह की कमी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications