बिहार में नौका दुर्घटना में 4 की मौत
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने बताया कि नाव पर 30 से 35 लोग सवार थे। नाव फुलवरिया घाट के समीप नदी में पलट गई। उन्होंने बताया कि 18 लोगों को अब तक बचाव दल द्वारा बचाया गया है। इनमें 16 लोगों को इलाज के लिए सीतामढ़ी के बरगनिया अस्पताल में तथा दो को मोतिहारी के ढाका स्थित अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है।
इधर, मोतिहारी के सिकरैना अनुमंडल के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) रामाशंकर सिंह ने बताया कि पटना से हेलीकॉप्टर द्वारा बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है तथा लापता लोगों की खोज के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। बचाव कार्य में स्थानीय गोताखोरों की भी मदद ली जा रही है।
उन्होंने बताया कि यह नाव सीतामढ़ी के जमुआ से मोतिहारी जा रही थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications