दिल्ली में 20 लाख रुपये की लूट
दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हापुड़ निवासी मोहम्मद आरिफ पूर्वी दिल्ली में आईपी एक्सटेंशन स्थित एक बैंक में रुपयों को जमा कराने जा रहा था। उसी दौरान लुटेरों ने उसके हाथ से रुपयों से भरा बैग छीन लिया।
अधिकारी ने कहा, "लुटेरों ने बैग छीनने के बाद पास से गुजर रहे एक व्यक्ति की मोटरसाइकिल छीन ली और वे वहां से फरार हो गए। प्राथमिक तौर पर ऐसा लगता है कि यह उन लोगों की करतूत है, जो इस बात को जानते थे कि आरिफ रुपयों को लेकर जा रहा है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications