नेपाली प्रधानमंत्री मंगलवार को आएंगे भारत
इस यात्रा के दौरान वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राष्ट्रपति प्रतिभा देवीसिंह पाटिल, विदेश मंत्री एस. एम. कृष्णा और विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी से मुलाकात करेंगे।
विगत 25 मई को नेपाल का प्रधानमंत्री बनने के बाद माधव पहली बार भारत के दौरे पर आ रहे हैं। उनके इस दौरे से पूर्व वहां की विदेश मंत्री सुजाता कोईराला ने हाल ही में भारत का दौरा किया था। इस दौरान दोनों देशों ने 1950 की भारत-नेपाल दोस्ताना संधि में संशोधन पर सहमति जताई थी जबकि भारत ने नेपाल के साथ नई प्रत्यर्पण संधि करने की इच्छा जताई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications