मप्र में दूषित पानी पीने से बीमार एक और छात्रा की मौत
मालूम हो कि सेंधवा तहसील मुख्यालय से आठ किलोमीटर दूर निवाली के कस्तूरबा कन्या आश्रम में रहने वाली छात्राओं की शनिवार को तबियत बिगड़ी थी। शनिवार को छात्रा सविता गंगाराम तथा कविता बघेरा की मौत हो गई थी जबकि गीता ने रविवार को दम तोड़ दिया था। सोमवार की रात को एक और छात्रा सरस्वती की मौत हो गई है।
बड़वानी के कलेक्टर एन. बी. एस. राजपूत ने आईएएनएस को बताया कि सरस्वती को स्वस्थ्य होने पर घर भेज दिया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। उसकी मौत की वजह क्या है, स्पष्ट तौर पर कुछ भी कहने से राजपूत ने असमर्थता जताई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications