अफगानिस्तान में चुनाव से पहले 'साइबर युद्ध'

समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार अफगानिस्तान में आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई में तैनात अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल (आईएसएएफ) के जवान अब विभिन्न सोशल नेटव*+++++++++++++++++++++++++++र्+*ग वेबसाइटों और यूट्यूब के जरिए आतंकवादियों के खिलाफ अभियानों के बारे में लोगों को जानकारी दे रहे हैं।

आईएसएएफ में अमेरिकी नौसेना के लेफ्टिनेंट कमांडर एडम क्लैमपिट सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट 'फेसबुक', 'ट्विटर' और 'यूट्यूब' के जरिए सेना की कार्रवाई के बारे में मीडिया को जानकारी मुहैया करा रहे हैं। उन्होंने फेसबुक पर 'आईएसएएफ' और 'यूएसफॉर ए' नाम से खाता खोला है।

इन दोनों खातों में एडम लगातार वीडियो क्लिप, ऑडियो और लिखित फाइलों को अपलोड करते हैं। सेना की कार्रवाई के बारे में पत्रकारों को ई-मेल के जरिए जानकारी पहुंचने से पहले ही एडम इसे फेसबुक पर पहुंचा देते हैं।

आईएसएएफ मुख्यालय में कंप्यूटर नेटवर्क की सुरक्षा के लिए 'फॉयरवेल' लगाए गए हैं, जिस वजह से ई-मेल भेजने में देर लगती है। ऐसी स्थिति में एडम फेसबुक पर सारी सूचनाएं फेसबुक पर अपलोड कर देते हैं।

फेसबुक पर एडम द्वारा अपलोड की गई सूचनाओं पर लोग टिप्पणी भी करते हैं। वहीं विदेशी सैनिकों के परिजन भी सोशल नेटवर्किं ग वेबसाइट के जरिए अपने संबंधियों का हाल-चाल पूछते रहते हैं। एक मां की टिप्पणी है, "यह एक मां कह रही है, जिसका बेटा मार्च से अफगानिस्तान में मोर्चे पर तैनात है। बेटे को मां से जोड़ने के लिए आपका शुक्रिया।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+