सरक्रीक में 6 पाकिस्तानी पकड़े गए

बीएसएफ एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "हमने एक नौका और उसमें सवार लोगों को पकड़ा है। ये लोग मछुआरे नहीं लगते और सरक्रीक में उनकी उपस्थिति संदेहास्पद है।"

उन्होंने कहा कि पकड़े गए लोगों से उनके मकसद के बारे में पूछताछ जारी है। इस बारे में तत्काल अधिक जानकारी उपलब्ध नहीं है।

मुंबई पर 26/11 के हमले के बाद से बीएसएफ ने पूरे कच्छ के तटीय इलाके में गश्त बढ़ा दी है। पूरे गुजरात के समुद्री तटों की निगरानी बीएसएफ और गुजरात पुलिस की समुद्री गश्त शाखा की सहायता से तटरक्षक बल कर रहे हैं।

बाद में गृह मंत्रालय ने कस्टम विभाग को भी गुजरात के समुद्री तटों पर निगरानी रखने में सहायता करने को कहा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+