जम्मू एवं कश्मीर में 20 किलो आरडीएक्स बरामद
जम्मू, 17 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के सीमांत जिले राजौरी के जंगली इलाके से सेना ने सोमवार को 20 किलो आरडीएक्स बरामद किया।
सूत्र ने कहा कि राजौरी जिले के गंभीर मुघलान जंगली इलाके से सेना ने विस्फोटकों से भरे चार बक्से बरामद किए।
ये आरडीएक्स सुरक्षा बलों की नियमित गश्त के दौरान बरामद किए गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications