बुखार से पीड़ित बुद्धदेब सुरक्षा बैठक से अनुपस्थित
उनके सचिवालय के एक अधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री को पिछले कई दिनों से बुखार है और वह अभी बहुत कमजोर हैं।
खराब स्वास्थ्य के बावजूद भट्टाचार्य ने पिछले सप्ताह पश्चिमी मिदनापुर जिले का दौरा किया था।
रविवार को वह मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री सुभाष चक्रवर्ती की याद में आयोजित सभा से चले गए थे। चक्रवर्ती का निधन तीन अगस्त को हुआ था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications