गुजकोक लौटाने के लिए मोदी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथों लिया
नई दिल्ली, 17 अगस्त (आईएएनएस)। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कांग्रेसनीत केंद्र की संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) पर आतंकवाद के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए गुजरात संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (गुजकोक) नामंजूर किए जाने के लिए सोमवार को उसे आड़े हाथों लिया।
आंतरिक सुरक्षा पर मुख्यमंत्रियों की बैठक को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, "मुझे समझ में नहीं आता कि केंद्र सरकार गजुकोक का क्यों विरोध कर रही है जबकि इसमें वही सारे प्रावधान है जो कर्नाटक और महाराष्ट्र की सरकारों द्वारा पारित आतंकवाद विरोधी कानूनों में हैं।"
केंद्र सरकार ने जून में गजुकोक को कुछ संशोधनों के लिए गुजरात सरकार को वापस लौटा दिया था।
मोदी ने कहा, "आतंकवाद से निपटने के लिए हमें एक स्पष्ट रेखा खींचनी होगी कि कौन इसके समर्थन में है और कौन समाज के साथ।"
उन्होंने कहा, "अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया जैसे उदारवादी और लोकतांत्रिक देशों में आतंकवाद के खिलाफ गुजकोक से भी सख्त कानून है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications