शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 627 अंक लुढ़का (राउंडअप)
बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 626.71 अंकों (4.07 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 14,784.92 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 15,284.23 के ऊपरी और 14,740.63 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में सेंसेक्स 157.40 अंकों की गिरावट के साथ खुला।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' 192.70 अंकों (4.21 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 4,387.90 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान निफ्टी 4,578.80 के ऊपरी और 4,374.60 के निचले स्तर पर पहुंचा। कारोबार के आरंभ में निफ्टी 1.25 अंक की गिरावट के साथ खुला।
बीएसई के मिडकैप और स्मालकैप सूचकांकों में भी गिरावट दर्ज की गई। मिडकैप सूचकांक 218.30 अंकों (3.90 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 5,385.51 पर बंद हुआ। स्मालकैप सूचकांक 200.85 अंकों (3.13 प्रतिशत) की गिरावट के साथ 6,211.71 पर बंद हुआ।
बीएसई में कारोबार के दौरान रियल्टी, धातु, वाहन और तेल एवं गैस कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक गिरावट दर्ज की गई। हेल्थकेयर, आईटी, तकनीकी और ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों के शेयर मूल्यों में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई।
रियल्टी के शेयर मूल्यों में 7.58 प्रतिशत,धातु कंपनियों के शेयर मूल्यों में 6.15 प्रतिशत, वाहन कंपनियों के शेयर मूल्यों में 4.77 प्रतिशत और तेल एवं गैस कंपनियों के शेयर मूल्यों में 4.42 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।
हेल्थकेयर कंपनियों के शेयर मूल्यों में 2.62 प्रतिशत,आईटी कंपनियों के शेयर मूल्यों में 2.76 प्रतिशत, तकनीकी कंपनियों के शेयर मूल्यों में 2.86 प्रतिशत और ऊर्जा क्षेत्र की कंपनियों के शेयर मूल्यों 3.04 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा और 1929 कंपनियों के शेयर मूल्यों में गिरावट दर्ज हुई तथा केवल 674 कंपनियों के शेयर मूल्यों में वृद्धि दर्ज की गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications