बुद्धा गार्डन बलात्कार मामला : कब क्या हुआ

6 अक्टूबर 2003 : दिल्ली विश्वविद्यालय की 17 वर्षीय छात्रा के साथ दो सुरक्षाकर्मियों ने बलात्कार किया। दो अन्य सुरक्षाकर्मियों पर अपहरण और डकैती के आरोप।

7 अक्टूबर : दिल्ली पुलिस ने मुख्य आरोपी हरप्रीत के साथ ही उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

18 अक्टूबर : पीड़िता ने पहचान परेड में सभी आरोपियों की पहचान की।

28 नवंबर : दिल्ली पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया।

20 दिसंबर : सत्र अदालत ने मामले में सुनवाई शुरू की।

4 जनवरी 2004 : अदालत ने गवाहों के बयान दर्ज करने शुरू किए।

24 जुलाई 2009 : बचाव पक्ष ने मामले में जिरह पूरी की। अदालत ने फैसला सुरक्षित रखा।

31 जुलाई : अदालत ने मामले में फैसले को टाला।

17 अगस्त : अदालत ने हरप्रीत और सतेंद्र को बलात्कार, अपहरण व डकैती का दोषी पाया और कुलदीप व मनीष को अपहरण और डकैती का दोषी करार दिया।

22 अगस्त : अदालत मामले में सजा सुनाएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+