मुठभेड़ के बाद कई मामलों का आरोपी गिरफ्तार
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने सोमवार को बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अमर अपने गिरोह के सदस्यों के साथ खगड़िया आया है। पुलिस मुख्यालय ने विशेष कार्य बल (एसटीएफ) की एक टीम खगड़िया भेजी।
नीलमणि ने कहा कि खगड़िया स्थित सिसवा गांव में पुलिस को देखकर अमर गिरोह के लोगों ने गोलीबारी शुरू कर दी, पुलिस ने भी जवाबी कारवाई की। गोलीबारी के दौरान ही पुलिस ने अमर को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा अमर के पास से दो हथियार और बड़ी मात्रा में कारतूस बरामद किए गए।
नीलमणि ने बताया कि अमर पर राज्य के विभिन्न थानों में करीब 16 मामलों लंबित हैं। उन्होंने बताया कि मुंगेर जिले में पिछले वर्ष चार लोगों की दिनदहाड़े हत्या के मामले में भी पुलिस को अमर की तलाश थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications