पश्चिम बंगाल के 3 जिलों में नक्सलियों का बंद का आह्वान
पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) सुरजीत कर पुरकायस्थ ने आईएएनएस को बताया, "नक्सलियों ने बांकुरा, पुरुलिया, पश्चिम मिदनापुर जैसे तीन जिलों में मंगलवार से अनिश्चितकालीन बंद का आह्वान किया है।"
पुरकायस्थ ने कहा, "हम तीनों जिलों में कानून-व्यवस्था की स्थिति बनाए रखने के लिए पुख्ता इंतजाम पहले ही कर चुके हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications