उत्तर कोरिया, दक्षिण कोरिया से सटी सीमा खोलने को राजी (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए ने दक्षिण कोरियाई समाचार एजेंसी 'योनहेप' के हवाले से इस संबंध में जानकारी दी। दक्षिण कोरियाई लोग जल्द ही उत्तर कोरियाई पूर्वी तट पर माउंट कुमगैंग और सीमावर्ती कैसांग नगर जा सकेंगे।
दक्षिण कोरियाई कंपनी हुंडई और उत्तर कोरिया एशिया प्रशांत शांति समिति ने सोमवार को एक संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी की, जिसमें कहा गया कि वर्ष 1950-1953 में युद्ध के दौरान एक दूसरे बिछुड़ चुके परिवारों के लोग अक्टूबर से एक दूसरे से मिल सकेंगे।
विज्ञप्ति में कहा गया है कि उत्तर कोरिया के काएसांग औद्योगिक पार्क में दक्षिण कोरियाई लोगों के प्रवेश के रास्ते फिर से खोले जाएंगे। पिछले कुछ वर्षो से दोनों मुल्कों में तनाव बढ़ने के कारण यह रास्ता बंद कर दिया गया था।
उत्तर कोरिया के राष्ट्रपति किम जोंग इल और हुंडई की अध्यक्ष ह्यून जियोन इयून की रविवार की मुलाकात के बाद यह समझौता हुआ है।
पिछले वर्ष उत्तर कोरियाई सैनिक द्वारा एक दक्षिण कोरियाई पर्यटक की हत्या के बाद दक्षिण कोरिया ने हुंडई के उत्तर कोरिया के दौरे के कार्यक्रम को रोक दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications