अच्युतानंदन ने 3 नए मंत्री सरकार में शामिल किए
राज्यपाल आर.एस.गवई ने पी.जे. जोसेफ (केरल कांग्रेस-जे),कड्डनपल्ली रामचंद्रन(कांग्रेस-एस) और जोसे थेट्टायिल(जनता दल-सेक्युलर-गौड़ा,जद-एस) को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
जोसेफ लोक निर्माण मंत्री थे और एक महिला से कथित छेड़खानी के आरोप के चलते उन्हें तीन वर्ष पहले पद छोड़ना पड़ा था।
पिछले महीने ही चेन्नई की एक अदालत ने उन्हें इस आरोप से बरी कर दिया था। उनकी पार्टी के मॉन्स जोसेफ ने रविवार को लोक निर्माण मंत्री के पद से इस्तीफा देकर पी.जे. जोसेफ के मंत्री बनने का रास्ता साफ किया था।
रामचंद्रन को देवसम और स्टेशनरी विभाग का दायित्व सौंपा गया है।
थेट्टायिल पहली बार विधानसभा के लिए निर्वाचित हुए हैं और जद-एस के विभाजन के कारण उन्हें परिवहन मंत्री बनाया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications