झारखंड की जेल से 400 बम, मोबाइल फोन बरामद
पुलिस उपाधीक्षक सत्येंद्र सिंह और उपमंडल अधिकारी रोबिन टोप्पो के नेतृत्व में सोमवार सुबह करीब 3.30 बजे एक पुलिस टीम ने जेल में छापा मारा। जेल से पुलिस ने 30 मोबाइल फोन, 26 चार्जर, 400 देशी बम और 7800 रुपये बरामद किए।
इस जेल में कई कुख्यात अपराधी और करीब आधा दर्जन नक्सली कैद हैं।
सत्येंद्र सिंह ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, "ऐसा लगता है कि अपराधियों की योजना जेल से फरार होने की थी।"
गढ़वा के उपायुक्त विजय कुमार सिंह ने तीन सदस्यीय दल का गठन किया है जो जेल में विस्फोटक पहुंचने की घटना की जांच करेगा।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक गढ़वा जेल में 494 कैदी हैं, जबकि उसकी क्षमता केवल 98 कैदियों की है। जेल की सुरक्षा के लिए केवल आठ सिपाही तैनात हैं जबकि कुल 39 पद सृजित हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications