मध्य प्रदेश में स्वाइन फ्लू के 66 संदिग्ध मामले
भोपाल 17 अगस्त (आईएएनएस) मध्य प्रदेश में चार और व्यक्तियों में स्वाइन फ्लू के लक्षण मिलने के साथ ही इस रोग के संदिग्ध मरीजों की संख्या 66 हो गई है। साथ ही पांच संदिग्ध मरीजों के नमूनों की जांच रिपोर्ट पुणे से आ चुकी है लेकिन उनमें से कोई भी इस रोग से पीड़ित नहीं पाया गया।
स्वास्थ्य विभाग के संचालक डॉक्टर अशोक शर्मा ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि राज्य में चार और संदिग्ध मरीज मिले हैं। इनमें से दो राजधानी भोपाल तथा दो इंदौर से हैं। इस तरह राज्य स्वाइन फ्लू के संदिग्ध मामलों की संख्या बढ़कर 66 हो गई है। जिनमें से 21 मामले भोपाल, 17 इंदौर, 26 जबलपुर तथा दो रीवा के हैं।
राज्य में पांच व्यक्तियों के नमूनों की जांच रिपोर्ट आ चुकी है जो सरकार और राज्य की जनता को राहत देने वाली है। क्योंकि उन पांचों में इस बीमारी की पुष्टि नहीं हुई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications