इंदौर में सहायक प्लाटून कमांडर ने आत्महत्या की
मल्हारगंज थाने से मिली जानकारी के अनुसार सहायक प्लाटून कमांडर धर्म सिंह सोमवार को जब देर तक कमरे से बाहर नहीं निकले तो उनके घर का दरवाजा खोला गया। उनका शव पंखे से लटका हुआ पाया गया। धर्म सिंह बटालियन के 48 नंबर क्वार्टर में रहते थे।
मल्हारगंज थाने के प्रभारी जे.एस.मंडलोई ने आईएएनएस को बताया कि धर्म सिंह ने कोई सुसाइड नोट नहीं छोड़ा है। अभी तक आत्महत्या के कारण का खुलासा नहीं हो पाया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications