जुलाई में चीन में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में कमी
वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता याओ जियान ने सोमवार को कहा कि जनवरी से जुलाई के बीच चीन के कुल आयात-निर्यात में 22.7 फीसदी की कमी आई और यह 1,146.71 अरब डॉलर रहा। जुलाई के दौरान आयात-निर्यात 200 अरब डॉलर का रहा, जिससे विदेशी व्यापार में आई गिरावट का पता चलता है।
याओ ने कहा कि वर्ष की पहली छमाही के दौरान चीनी धरती पर ताइवान से एक अरब डॉलर का निवेश हुआ, जो वर्ष दर वर्ष आधार पर 14.94 प्रतिशत कम है। दोनों देशों के बीच इस अवधि में व्यापार 35.1 फीसदी गिरकर 52.53 अरब डॉलर हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications