यूपी: नकली नोटों के साथ 2 गिरफ्तार

सीतापुर के रामपुर थाना-प्रभारी एच. रहमान खान ने सोमवार को बताया कि रविवार देर शाम प्रमोद सिंह और बाबादीन को भारत नेपाल सीमा ने निकट मथुरा गांव से गिरफ्तार किया गया। दोनों के कब्जे से दो लाख रुपये के जाली नोट बरामद किए गए।
रहमान के मुताबिक दोनों ने बताया कि वे पाकिस्तान से नेपाल पहुंचाए गए नकली नोटों को यहां लाते थे और उसे उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश में फैलाते थे। दोनों ने स्वीकार किया कि वे पिछले पांच वर्षो से इस धंधे में लिप्त थे। दोनों से उनके गिरोह और संपर्को के बारे में पूछताछ का जी रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications