बिहार में बिजली गिरने से 9 लोगों की मौत
राज्य के एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि लखीसराय जिले के हलसी थाना के बेलागांव में रविवार शाम खेत में धान की रोपनी करते समय बिजली गिरने से महेन्द्र रजक की पत्नी धबिया देवी, उनकी पुत्री सुरकी कुमारी और पूजा कुमारी की मौत हो गई।
पुलिस के अनुसार पटना जिले के नौबतपुर थाना के वादीपुर गांव में भी एक शिक्षक मनीष कुमार की मौत रविवार देर रात बिजली गिरने से हो गई। इसी तरह जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों में तीन लोगों की मौत बिजली गिरने से हो गई।
इधर, भोजपुर जिले के पीरो प्रखंड के अगिआंव गांव में हरेराम पासवान की मौत भी रविवार को बिजली गिरने से हो गई। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक बक्सर जिले के नावानगर निवासी मुन्ना यादव रविवार को बिजली गिरने से घायल हो गए। यादव को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां रविवार रात उनकी मौत हो गई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications