सरकार ने उपराष्ट्रपति को नेपाली में शपथ लेने को कहा
प्रधानमंत्री माधव कुमार नेपाल की भारत यात्रा के पूर्व इस सलाह के साथ ही सरकार ने संविधान में संशोधन का वादा भी किया है, जिससे भविष्य में हिंदी में शपथ लेना संभव होगा।
आधिकारिक कार्यो में हिंदी के उपयोग पर एक वर्ष पहले उठा विवाद सोमवार को खत्म हो गया जब मंत्रिपरिषद ने निर्णय लिया कि झा सर्वोच्च न्यायालय के फैसले का सम्मान करेंगे।
हिंदी को लेकर उठे विवाद से भारतीय सीमा के समीप तराई इलाके में निवास करने वाले मधेशियों और शेष नेपाली जनता के बीच विभाजन की आशंका पैदा हो गई थी।
सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले महीने झा के शपथ ग्रहण को असंवैधानिक घोषित कर दिया था क्योंकि उन्होंने हिंदी में शपथ ली थी और नेपाली भाषा में दोबारा शपथ लेने का आदेश दिया।
मंत्रिमंडल की बैठक के बाद कानून और न्याय मंत्री प्रेम बहादुर सिंह ने कहा, "मंत्रिमंडल ने उपराष्ट्रपति को सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का सम्मान करने के लिए कहने का फैसला किया है। इसके साथ ही संविधान में संशोधन करके भविष्य में लोगों को अपनी मातृभाषा में शपथ लेने की अनुमति का प्रावधान किया जाएगा।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications