अफगानिस्तान में 3 ब्रिटिश सैनिकों की मौत
ब्रिटिश रक्षा मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा, "रविवार को हिंसाग्रस्त हेलमंद प्रांत के संगीन जिले में गस्त के दौरान जवानों की मौत हुई।"
काबुल में नाटो की ओर से जारी बयान में भी ब्रिटिश जवानों की मौत की पुष्टि की गई है।
यह घटना राजधानी काबुल में नाटो मुख्यालय पर तालिबान द्वारा किए गए आत्मघाती हमले के एक दिन बाद घटी है। उक्त हमले में सात अफगानी सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई थी जबकि 90 से अधिक घायल हुए थे।
रविवार को हुई मौतों के साथ वर्ष 2001 से अफगानिस्तान में तैनात ब्रिटिश सेना के जवानों की मौतों की संख्या बढ़कर 204 हो चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications