उत्पीड़न से परेशान महिला कर्मचारी ने की आत्महत्या की कोशिश, मामला दर्ज
जिले के गोरखनाथ थाना-प्रभारी विजय सिंह ने सोमवार को आईएएनएस को बताया कि मुख्य डाकघर में तैनात महिला कर्मचारी की शिकायत पर रविवार देर शाम डाकघर के प्रधान पोस्टमास्टर बी.राम, सहायक पोस्ट मास्टर हेमनारायण सिंह और डाक सहायक आर.पी. सिंह के खिलाफ धारा 354, 509, 107, 116, 504 व 120 बी के तहत आपराधिक मुकदमा दर्ज किया गया।
सिंह के मुताबिक इन तीनों वरिष्ठ अधिकारियों के कथित उत्पीड़न से तंग आकर लिपिक पद पर तैनात महिला कर्मचारी ने शुक्रवार को कार्यालय के शौचालय में अपने दोनो हाथों की नसें काट लीं थीं। कर्मचारियों की मदद से पुलिस ने महिला कर्मचारी को सदर अस्पताल में दाखिल कराया, जहां अब उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
सिंह ने कहा कि पुलिस वरिष्ठ डाक अधिकारियों के सहयोग से घटना की जांच कर रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल तीनों आरोपी अधिकारी फरार हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे


Click it and Unblock the Notifications