बिहार में प्रमुख नदियां उफान पर

राज्य बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार बागमती नदी सीतामढ़ी जिले के बेनीबाद में खतरे के निशान से उपर बह रही है। पटना में बाढ़ नियंत्रण कक्ष में पदस्थापित सहायक अभियंता दीपक कुमार ने सोमवार को बताया कि बेनीबाद में बागमती खतरे के निशान से 0.58 मीटर उपर बह रही है।
महानंदा का पानी गांवों में घुसा
इधर, किशनगंज जिले के दीघलबैंक, ठाकुरगंज तथा बहादुरगंज प्रखंड में बुढ़ी कनकई एवं महानंदा नदी का पानी एक दर्जन गांवों में प्रवेश कर गया है। किशनगंज के जिलाधिकारी मौलाना असरारूक हक ने सोमवार को बताया कि उन्होंने रविवार को बाढ़ प्रभावित तथा कटाव स्थलों का निरीक्षण किया था। उन्होंने कहा कि कटाव स्थल पर अधिकारियों को चौबीस घंटे निगरानी का आदेश दिया गया है।
सहायक अभियंता कुमार ने बताया कि नेपाल में हो रही लगातार बारिश के कारण गंडक नदी में भी जलस्राव बढ़ गया है। कुमार के मुताबिक सोमवार को सुबह आठ बजे वाल्मीकीनगर गंडक बराज में जलस्राव 2,12,200 क्यूसेक दर्ज किया गया, जबकि रविवार को बैराज से गंडक नदी का जलस्राव 2,064,00 क्यूसेक था।
इधर, बीरपुर बैराज में भी कोसी नदी के जलस्राव में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। बीरपुर बैराज के अधीक्षण अभियंता एम़ एफ. हमीद ने सोमवार को बताया कि 12 बजे दिन में बीरपुर बैराज से कोसी नदी का जलस्राव 197990 क्यूसेक मापा गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications