जम्मू: मुठभेड़ में हिजबुल कमांडर ढेर

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर महोरे क्षेत्र में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों के ठिकाने पर छापेमारी की। हुसैन को कई हत्याओं, गोलीबारी और बम विस्फोटों के लिए जिम्मेदार माना जाता था। महोरे जम्मू से करीब 150 किलोमीटर उत्तर में स्थित है।
संगठन को बड़ा झटका
प्रवक्ता ने कहा, "सुरक्षा बलों के लिए यह एक बड़ी सफलता है। यह आतंकवादी संगठन का एक बड़ा नुकसान है क्योंकि हुसैन हिजबुल मुजाहिदीन का एक प्रमुख कमांडर था।"
उल्लेखनीय है कि पिछले सप्ताह के दौरान सुरक्षा बलों ने विभिन्न मुठभेड़ों में आठ आतंकवादियों को मार गिराया। उनमें से अधिकत हिजबुल मुजाहिदीन के सदस्य थे।


Click it and Unblock the Notifications