दिल्ली आ रहा विमान रनवे पर फिसला

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह घटना सुबह लगभग 11 बजे की है। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित कुल 131 लोग सवार थे। विमान को सुरक्षित ढंग से खाली करा लिया गया और किसी को भी चोट नहीं आई।
जांच के लिए समिति गठित
अधिकारी ने कहा, "एयरलाइंस यात्रियों को दिल्ली भेजने का प्रबंध कर रही है।" उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच के लिए बांग्लादेश की सरकार ने एक समिति का गठन किया है। इस घटना की वजह से ढाका हवाई अड्डे पर उड़ानों की आवाजाही कम से कम आधे घंटे तक प्रभावित रही। कुछ अंतर्राष्ट्रीय और घरेलू उड़ानों का मार्ग भी बदलना पड़ा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications