जम्मू के पास घुसपैठ के प्रयास विफल

Indo-Pak Border
जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को दावा किया कि एक मुठभेड़ के बाद उसने भारतीय सीमा में घुसपैठ का प्रयास कर रहे कुछ आतंकवादियों को वापस भागने पर मजबूर कर दिया।

बीएसएफ के उपमहानिरीक्षक जे.बी.सांगवान ने बताया कि जम्मू से 30 किलोमीटर दूर रामगढ़ सेक्टर की मलार चौकी के समीप तीन से चार की संख्या में आतंकवादियों ने भारतीय सीमा में घुसपैठ का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि घुसपैठियों ने सीमा चौकी पर गोलीबारी की, इसके जवाब में बीएसएफ के जवानों ने भी गोलीबारी की। मुठभेड़ करीब डेढ़ घंटे तक चली। इसके बाद घुसपैठिए पाकिस्तानी सीमा में वापस भाग गए।

इलाके में अलर्ट

सांगवान ने कहा कि यह घटना कांटेदार तारों की बाड़ के दो किलोमीटर पहले हुई, इसलिए बाड़ को क्षति पहुंचने का सवाल ही नहीं पैदा होता।

भारत ने पाकिस्तान से लगी 220 किलोमीटर लंबी अंतर्राष्ट्रीय सीमा और 720 किलोमीटर लंबी नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ रोकने के लिए कंटीले तारों की बाड़ लगाई है। यह बाड़ भारतीय सीमा क्षेत्र के 500 मीटर से 2.5 किलोमीटर भीतर है।

जिस स्थान पर घुसपैठ का प्रयास हुआ उसके समीप ही बंसतार नदी बहती है। परंतु सांगवान का कहना है कि वर्षा के कारण बढ़ी हुई नदी को पारकर घुसपैठ की संभावना बहुत कम है। बीएसएफ, सेना और पुलिस ने इलाके में सघन तलाशी अभियान चलाया है और जम्मू-पठानकोट राजमार्ग पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। उल्लेखनीय है कि रामगढ़ सेक्टर राजमार्ग से केवल 15 किलोमीटर दूर है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+