'71 अतिरिक्त सीबीआई अदालतें लगेंगी'

तेज काम करें अदालतें
मुख्यमंत्रियों और राज्यों के मुख्य न्यायाधीशों के सम्मेलन में मनमोहन सिंह ने कहा, "प्रधान न्यायाधीश की सलाह पर सरकार विभिन्न राज्यों में सीबीआई की 71 अतिरिक्त अदालतें स्थापित करने पर सहमति प्रदान कर दी है। फास्ट ट्रैक अदालतों को अपना काम सामान्य अदालतों से तेज और अलग तरीके से करना चाहिए। हम सिर्फ तभी लंबित मामलों से निपटने में सक्षम होंगे।"
प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं होने दिया जाएगा कि भारी संख्या में लंबित मामलों की वजह से न्याय के इंतजार में खड़ी जनता निराश और हताश हो जाए। इन्हें निपटाकर हमारे अंदर और अधिक उपलब्धि की भावना पैदा करने की जरूरत है।


Click it and Unblock the Notifications