छत्तीसगढ़: मंत्री ने उल्टा तिरंगा फहराया

महिला और बाल विकास मंत्री लता उसेंदी ने राष्ट्रगान शुरू होने के साथ ही देखा कि तिरंगा उल्टा लगा हुआ है। जिस पुलिस कर्मी ने तिरंगे को उल्टा लगाया था, उसे निलंबित कर दिया गया है।
गलती को तुरंत दुरुस्त किया गया
उसेंदी ने बताया, "तत्काल इस गलती को संज्ञान में लिया गया और उसे दुरुस्त कर लिया गया।" उन्होंने कहा कि झंडे को उल्टा लगाने के लिए जिम्मेदार एक हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है और जिला पुलिस अधीक्षक अमरेश मिश्रा को एक कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
पुलिस अधीक्षक से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल भीमराम पोयम को निलंबित कर दिया गया है और उसके खिलाफ विभागीय जांच शुरू कर दी गई है। लेकिन मिश्रा ने इस बात से इंकार किया है कि उन्हें कोई कारण बताओ नोटिस प्राप्त हुआ है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications