स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए भारतीय आईटी उद्योग सजग

नई दिल्ली, 16 अगस्त (आईएएनएस)। करीब 60 अरब डॉलर का भारतीय आईटी उद्योग स्वाइन फ्लू की रोकथाम के लिए सतर्क हो गया है। स्वाइन फ्लू के कारण आईटी जगत में यात्राएं और अन्य कार्यक्रम स्थगित हो रहे हैं।

उद्योग जगत की प्रतिनिधि संस्था नेशनल एसोसिएशन ऑफ साफ्टवेयर एंड सर्विसिज कंपनीज (नैस्काम) के अध्यक्ष सोम मित्तल ने बताया, "हम निवारक उपाय अपना रहे हैं। हमने कुछ कार्यक्रमों को स्थगित किया है, इनमें एक पुणे में भी होना था।"

उल्लेखनीय है कि देश में स्वाइन फ्लू से सबसे अधिक मौतें पुणे में हुई हैं।

मित्तल ने आईएएनएस को बताया कि पुणे में सभा स्थलों सहित सभी सार्वजनिक स्थानों को अधिकारियों द्वारा बंद कर देने के कारण उन्होंने पुणे का कार्यक्रम स्थगित कर दिया।

नैस्काम ने कहा कि सभी सदस्य कंपनियां एच1एन1 वायरस के बारे में कर्मचारियों को जानकारी दे रही हैं और विश्व स्वास्थ्य संगठन की वेबसाइट के लिंक भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

बड़ी आईटी कंपनियों इंफोसिस और विप्रो ने पुणे में अपने कार्यालयों के कर्मचारियों को शहर में अपने दौरे सीमित रखने की सलाह दी है।

इंफोसिस के प्रमुख वित्तीय अधिकारी वी. बालाकृष्णन ने कहा कि उन्होंने अपने कर्मचारियों को केवल बहुत आवश्यक होने पर ही शहर में निकलने को कहा है।

नैस्काम ने एक बयान में कहा कि सदस्य कंपनियों ने कर्मचारियों को स्वाइन फ्लू के बारे में शिक्षित करने के लिए कई कदम उठाए हैं।

स्वाइन फ्लू के व्यापार और कर्मचारियों पर लंबे समय तक प्रभाव पड़ने की आशंका के मद्देनजर विप्रो के मुख्य वित्त अधिकारी ने सुरेश सेनापति ने कहा कि कंपनी स्थिति का निरीक्षण कर रही है।

सेनापति ने कहा कि चिकित्सकीय सलाह के अनुसार केवल स्वस्थ कर्मचारी ही कार्यस्थलों पर काम कर रहे हैं। प्रभावित देशों में भी कंपनी के कर्मचारी सुरक्षित हैं और व्यापार संचालन सामान्य है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+