शिवराज ने छेड़ी गीतों की तान

आजादी की सालगिरह पर रवीन्द्र भवन में शनिवार की रात को जश्न ए जम्हूरियत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सुरेश वाडेकर ने देश भक्ति गीत गाकर वातावरण में देशभक्ति का रंग घोल दिया। कुछ ही देर में रंग ऐसा चढ़ा कि कार्यक्रम में मौजूद मुख्यमंत्री चौहान भी अपने आप को नहीं रोक पाए और पहुंच गए मंच पर।

चौहान ने मेरा रंग दे बसंती चोला गीत गाकर हर किसी को तालियां बजाने और थिरकने को मजबूर कर दिया। वे यहीं नही रूके। उन्होंने "बस यही अपराध मैं हर बार करता हूं आदमी हूं आदमी से प्यार करता हूं" गीत गाकर सभी का दिल जीत लिया। चौहान के गीतों में सुरेश वाडेकर ने पूरा साथ दिया।

मुख्यमंत्री के इस नए रूप ने हर किसी को मंत्र मुग्ध कर दिया और वे भी मौजूद श्रोताओं की भावना का ख्याल रखकर गीत पर गीत गाते चले गए। इतना ही नहीं मौजूद श्रोताओं ने मुख्यमंत्री के गीतों पर न केवल तालियां पीटी बल्कि ठुमके भी खूब लगाए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+