ब्राजील में स्टील का उत्पादन 28 फीसदी बढ़ा
रियो डी जनेरियो, 16 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजील में जुलाई माह में स्टील का उत्पादन जून के मुकाबले 28.5 फीसदी बढ़ गया है। ब्राजील लैटिन अमेरिका में सबसे बड़ा स्टील उत्पादक और निर्यातक देश है।
समाचार एजेंसी ईएफई ने आयरन एंड स्टील इंस्टीट्यूट के हवाले से कहा कि जुलाई में देश का स्टील उत्पादन 25 लाख टन रहा।
इस वर्ष अब तक स्टील का उत्पादन 1.31 करोड़ टन रहा है जो कि पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में 36.9 फीसदी कम है।
ब्राजील दुनिया का 15वां सबसे बड़ा स्टील निर्यातक देश है। देश के कुल निर्यात में स्टील का हिस्सा 10 प्रतिशत है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications