स्वतंत्रता दिवस पर ताजमहल में भारी भीड़
मौसम के खुशनुमा होने के कारण आगरा किले में और फतेहपुर सीकरी में भी पर्यटकों की अपार भीड़ रही। मथुरा में जन्माष्टमी समारोह में हिस्सा लेने आए भारी संख्या में पर्यटक इस मौके पर इन स्थलों के दर्शन का अतिरिक्त लाभ लेने के लिए यहां उमड़ पड़े थे।
हशमत नामक एक गाइड के अनुसार बारिश के कारण ताज महल की सफेदी में जैसे निखार-सा आ गया था। ताजमहल परिसर के हरे-भरे मैदान और ऊपर बादलों से घिरे आसमान, दृश्य को मोहक बनाए हुए थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications