हिमाचल में स्वाइन फ्लू का पहला मामला
शिमला, 16 अगस्त (आईएएनएस)। हिमाचल प्रदेश में एक महिला में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। राज्य में फ्लू की पुष्टि का यह पहला मामला है।
राज्य में स्वाइन फ्लू के नोडल अधिकारी विनोद मेहता ने आईएएनएस से कहा कि महिला के नमूने 11 अगस्त को जांच के लिए नई दिल्ली स्थित संचारी रोग संस्थान भेजा गया था। वहां से मिली रिपोर्ट में फ्लू की पुष्टि हुई है।
उन्होंने कहा कि महिला हाल ही में लुधियाना से लौटी है। उसकी स्थिति बेहतर है और उसे घर में ही सतर्कता के साथ रहने को कहा गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications