स्वाइन फ्लू से बेंगलुरू में चौथी मौत

शमशाद बेगम नाम की महिला को पांच दिन पूर्व यहां के बैपिस्ट हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। शनिवार देर रात उसकी मौत हो गई। अस्पताल के मुख्य मेडिकल स्टॉफ अब्राहम चैंडी ने कहा, "बेगम को दिल संबंधी समस्या भी थी, जिसकी पहले जांच नहीं हुई थी।"
देश भर में अबतक 26 मौतें
बेंगलुरू में स्वाइन फ्लू से मरने वाली यह दूसरी महिला है। इससे पहले 12 अगस्त को 26 वर्षीया रूपा आनंद की मौत इस बीमारी से हुई थी। वहीं शुक्रवार को शिवन (55) और मंजूनाथ (28) की मौत स्वाइन फ्लू की वजह से हुई थी।
चैंडी ने कहा कि अस्पताल में स्वाइन फ्लू के दो मरीजों का इलाज चल रहा है। उन्होंने कहा, "दोनों मरीजों के स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।" देश में अब तक इस बीमारी से 26 लोगों की जान जा चुकी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications