दिल्ली में बना रहेगा सुहाना मौसम
सफदरजंग मौसम विज्ञान विभाग के एक अधिकारी ने बताया, "कुछ इलाकों में बारिश जारी रहेगी। कहीं-कहीं तेज बारिश भी हो सकती है।"
दिल्ली में शनिवार को 14.1 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई थी। रविवार को अधिकतम तापमान के 31 और न्यूनतम तापमान के 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
मौसम विभाग का कहना है कि अगले दो दिनों तक दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश जारी रह सकती है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications