हिमाचल में मणिमहेश यात्रा आरंभ

चम्बा जिला के अतिरिक्त उपायुक्त देवा सिंह नेगी ने आज बताया कि जिला प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा के लिए हर सम्भव प्रबन्ध किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष अष्टमी का पर्व पहले होने के कारण श्रद्घालुओं की संख्या में कई गुणा वृद्घि हुई है।

उन्होंने कहा कि इस वर्ष मणिमहेश यात्रा से एक माह पूर्व ही श्रद्घालुओं की सुविधा के लिए पैदल मार्ग की मरम्मत एवं रखरखाव के लिए 100 मजदूरों को तैनात किया गया है। उन्होंने कहा कि भरमौर से मणिमहेश तक 150 शौचालय का निर्माण किया गया गया है जबकि गत वर्ष 45 शौचालय निर्मित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस वर्ष हडसर से मणिमहेश तक श्रद्घालुओं के लिए 105 टैंट लगाए गए हैं ताकि श्रद्घालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

नेगी ने कहा कि दुरगाठी से मणिमहेश तक मेला क्षेत्र को सात सैक्टरों में बांटा गया है तथा यात्रियों की सुविधा के लिए आठ स्थानों पर चिकित्सा शिविर स्थापित किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा मार्ग, मौसम सम्बन्धित जानकारी तथा श्रद्घालुओं की सुविधा के लिए किए गए प्रबन्धों की जानकारी बारे प्रचार सामग्री प्रकाशित की गई है, जिसे पर्यटकों को उपलब्ध करवाया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि श्रद्घालुओं की सुविधा के लिए खच्चरों तथा कुलियों का समुचित प्रबन्ध किया गया है ताकि श्रद्घालुओं एवं पर्यटकों को कोई परेशानी न हो। उन्होंने कहा कि पांच राहत दलों का गठन किया गया है जिसमें आठ-आठ सदस्य हैं।

देवा सिंह नेगी ने कहा कि हडसर तथा धन्छो में दो टीकाकरण केन्द्र स्थापित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने तथा परिवहन नियंत्रण के लिए 325 सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं। उन्होंने कहा कि नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है जो 24 घंटे कार्य करेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+