कश्मीर में मुठभेड़ में लश्कर आतंकवादी ढेर
श्रीनगर, 16 अगस्त (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुलवामा जिले में रविवार को मुठभेड़ में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी को ढेर कर दिया।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सेना और राज्य पुलिस की स्पेशल आपरेशंस ग्रुप की संयुक्त टीम गश्ती पर निकली थी। यहां से 50 किलोमीटर दूर लासीपोरा गांव में सुरक्षा बलों ने आतंकवादियों को ललकारा।
अधिकारी ने बताया कि इसके बाद आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी शुरू कर दी। जवाब में सुरक्षा बलों ने गोलीबारी की जिसमें लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी जान मोहम्मद उर्फ अबु हमजा ढेर हो गया। उसके पास से एक एके-47, दो हैंड ग्रेनेड और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।
आतंकवादी दक्षिण कश्मीर के त्राल गाव का रहने वाला था और वह पिछले कई वर्षो से आतंकी गतिविधियों में शामिल था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications