अहमदीनेजाद ने दो महिलाओं को कैबिनेट मंत्री बनाया
तेहरान, 16 अगस्त (आईएएनएस)। ईरान के राष्ट्रपति महमूद अहमदीनेजाद ने रविवार को अपने कैबिनेट में छह नए मंत्रियों को शामिल करने की घोषणा की जिसमें दो महिलाएं शामिल हैं। 1970 के बाद पहली बार ईरान के कैबिनेट में महिलाओं को शामिल किया गया है।
अहमदीनेजाद ने यह घोषणा चैनल 1 टेलीविजन पर राष्ट्र के नाम संदेश में की।
कैबिनेट मंत्रियों में अली अकबर मेहराबियां (उद्योग और खनन), शमसुदीन हुसैनी (वित्त), फातेमा अजोर्लु (कल्याण और सामाजिक सुरक्षा), मारजीयाह दस्तजेर्दी (स्वास्थ्य), मोसलेही (खुफिया) और अबासी (सहकारी) शामिल किए गए हैं।
दस्तजेर्दी (50) स्त्रीरोग विशेषज्ञ हैं जबकि फातेमा अजोर्लु (43) नेता रही हैं।
अहमदीनेजाद ने कहा कि उनकी कैबिनेट में एक और महिला मंत्री शामिल की जाएंगी लेकिन उन्होंने उनके नाम का खुलासा नहीं किया।
ईरान के लेबर न्यूज एजेंसी के अनुसार कैबिनेट में शामिल अन्य मंत्रियों के नामों की घोषणा बुधवार को की जाएगी।
ईरान में इससे पहले 1668-77 तक फरु खरू पारसे महिला मंत्री रही थी। चरमपंथी इस्लामी आंदोलन के बाद अयातुल्ला खमेनेई के सत्ता में आने के बाद 1979 में फरु खरू को भ्रष्टाचार के आरोप में फांसी की सजा दी गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications