चीन में सड़क दुर्घटना में 11 मरे
हेफी (चीन), 16 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के पूर्वी अनहुई प्रांत में रविवार को एक ट्रक ने बस को टक्कर मार दी जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने यातायात पुलिस अधिकारी के हवाले से कहा कि दुर्घटना थाहे काउंटी में शाम 4.10 बजे हुई। मामले की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications